मैट्रिक, इंटर में सफल बच्चों को किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- सरैया। उच्च माध्यमिक विद्यालय रेपुरा रामपुर विश्वनाथ में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि मैट्रिक, इंटर में विद्यालय से उत्तीर्ण बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करना अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान जिज्ञासा कुमारी, आदित्य कुमार, छोटी कुमार, शायिका खातून, ब्यूटी कुमारी, फजल हक सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। एचएम अशोक कुमार, वरीय शिक्षक दीपक कुमार, पूर्व पंसस राजन चौधरी, पूर्व सरपंच संतोष तिवारी, शिक्षिका पिंकी कुमारी, अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार परिहार, भारती कुमारी, रूपा कुमारी, विवेक कुमार, कल्याणी, साहेब कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.