मैटेरियल साइंस एवं मटलर्जिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश शुरू
कानपुर, अप्रैल 2 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में मैटेरियल साइंस एवं मटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। चार वर्षीय बीटेक में दाखिला जेईई मेंस या 12वीं मेरिट के आधार पर होगा। इसका शुल्क प्रति वर्ष 90,200 रुपये है। दो वर्षीय एमटेक (नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी) में सीधा प्रवेश होगा, जिसका शुल्क प्रति वर्ष 55,200 रुपये है। तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश 10वीं पास छात्रों का मिलेगा। इसका शुल्क 45,200 रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.