गोरखपुर, फरवरी 18 -- झुमिला बाजार/बड़हलगंज, हिटी। बड़हलगंज क्षेत्र के महुलिया पोयल निवासी 29 वर्षीय प्रिया तिवारी की प्रसव के दौरान एक निजी मैटरनिटी सेंटर (प्रसूति केंद्र) में मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की सूचना के बाद सीएमओ के आदेश पर डेरवा पीएचसी के अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने बड़हलगंज पहुंचकर सिया मैटरनिटी सेन्टर को सील कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शशांक तिवारी उर्फ गोलू की पत्नी प्रिया तिवारी को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बाईपास रोड स्थित सिया मैटरनिटी सेंटर ले गए। वहां संचालिका डॉ. पूनम यादव ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। दोपहर में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा को बाहर लाया गया लेकिन प्रिया की हालत गंभीर बनी रही। ...