फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- कायमगंज। नगर से सटे प्रेमनगर निवासी सतेन्द्र 23 दिसंबर को मैजिक से अचरा से कायमगंज की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह झब्बूपुर के पास पहुंचा तभी उल्टी दिशा से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से सतेन्द्र गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सतेन्द्र का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना के संबंध में घायल की बहन सुनीता यादव ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.