मैजिक-बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर
कौशाम्बी, जून 25 -- सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात मैजिक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरामुफ्ती के कुसवां निवासी गौतम सरोज (30) और रोहित सरोज (30) दावत में शामिल होने सैनी के गनपा गए थे। लौटते वक्त वाहनों की लाइट की चकाचौंध के कारण मैजिक और बाइक में भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सिराथू सीएचसी पहुंचाया। वहां गौतम सरोज की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया, जबकि रोहित का इलाज मंझनपुर में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.