भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मिल्की गांव के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे मैजिक पर लटका एक युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। जंघई जिला जौनपुर निवासी आदित्य नथईपुर रिश्तेदारी में आया था। वह मैजिक पर लटकर कहीं जा रहा था कि उक्त स्थान पर अचानक गिरकर चोटिल हो गया। संयोग अच्छा रहा कि जिस वक्त युवक गिरा उस समय सड़क खाली था। वाहन पर लटक कर चल रहे लोग आए दिन गिरकर जख्मी हो जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.