भदोही, मार्च 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। लगन में टेंट हाउस संचालक एवं वाहन स्वामी नियमों की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। विभागीय स्तर से ओवरलोडिंग को लेकर निरंतर अभियान चलाने का दावा भी किया जाता है लेकिन वाहन स्वामियों और चालकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर क्यों कार्रवाई नहीं हो रही है, यह गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसा ही दृश्य सोमवार को गिरधरपुर के पास देखने को मिला। एक मैजिक पर क्षमता से ज्यादा टेंट हाउसा का सामान लदा था। इतना ही नहीं टेंट वाले सामान के ऊपर दो श्रमिक भी बैठे थे। मैजिक पर लोहे की पाइप, रजाई-गद्दा एवं शोफा के ऊपर भी पाइप रखा गया था। उसी पाइप पर दोनों श्रमिक बैठे हुए थे। मैजक पर सामान इतना ऊपर तक लदा था कि दोनों हाथ ऊपर करते तो हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाते। वहीं, यदि ब्रेकर पर मैजिक उछ...