कुशीनगर, मई 5 -- अहिरौली बाजार। पिपराइच-परतावल मार्ग पर अहिरौली बाजार क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के समीप सोमवार की दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा के कारण सड़क किनारे एक पेड़ टूटकर चलती मैजिक पर गिर गया। मैजिक पिपराइच से परतावल की तरफ जा रही थी। संयोग अच्छा रहा कि मैजिक में सवार किसी को चोटें नहीं आईं। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों व वन विभाग की टीम द्वारा पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। पेड़ हटने के बाद आवागमन पुन: बहाल हो गया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में टूटा पेड़ व विद्युत पोल, गांव अफरा तफरी यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें- नौरंगिया-घुघली मार्ग पर गिरा पेड़, बाधित रहा आवागमन
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.