प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई क्षेत्र के कहैनिया निवासी अनंत कुमार मैजिक डाला लेकर शुक्रवार की सुबह 9 बजे दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर गांव लकड़ी लादकर आया था। शीतलागंज मोड़ पर कांटा कराकर दिलीपपुर के सराय गनई स्थित ईट भट्ठा पर उतारने के लिए जा रहा था। चिलबिला-पट्टी सड़क बीरमऊ विशुन दत्त के समीप पेट्रोल पंप के सामने अचानक ब्रेक लगने से मैजिक पलट गया, गनीमत रही कि चालक अनंत कुमार को हल्की खरोच आई। आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.