मैजिक चालक पर जेवर चोरी का आरोप
शाहजहांपुर, मई 18 -- कस्बा निवासी नेहा देवी ने मैजिक चालक पर बैग से जेवर और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नेहा देवी के अनुसार वह 14 मई को सिंधौली से अपने मायके ग्राम बिराहिमपुर जझरिया थाना बंडा जाने के लिए मैजिक संख्या यूपी 31 एटी 4474 में सवार हुई थीं। चालक ने उनका बैग वाहन की छत पर रख दिया। बैग में सोने के झुमके, चार अंगूठियां, चांदी के करधन, चांदी की गाय, हाथी, सोने का ओम और छह हजार रुपये रखे थे। मायके पहुंचने पर बैग से सामान गायब मिला। महिला ने चालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.