भदोही, फरवरी 8 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सुधवै गांव में रविवार की सुबह सड़क हादसे में चार वर्षीय युवराज सरोज नामक बालक की मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। उक्त गांव निवासी अभिषेक सरोज के बेटे युवराज रविवार की सुबह घर के सामने दरवाजे पर खेल रहे थे। इस बीच, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन आनन-फानन में इलाज के लिए जंगीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर कुछ देर बाद डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। मृतक बालक दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उधर, स्वजनों की तहरीर पर ऊंज पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद मैजिक चालक राकेश कुमार पाल निवासी सुधवै के खिलाफ संबंधित धाराओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.