चंदौली, दिसम्बर 29 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप सोमवार की सुबह सिक्सलेन पर मैजिक वाहन के टक्कर से टीवीएस मोपेड सवार चौरहट नई बस्ती निवासी 20 वर्षीय सैफ और 19 वर्षीय आसिफ घायल हो गये। घटना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां। जहां आसिफ की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वही पुलिस चालक सहित मैजिक वाहन को चौकी पर लाकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। चौरहट नई बस्ती निवासी सैफ और आसिफ शादी समारोह में शामिल होने के लिए मढ़िया स्थित एक लॉन में जा रहे थे। वह डिवाइडर कट से सड़क पार करने के लिए सिक्सलेन सड़क पर पहुंचे सामने से आ रहे मैजिक वाहन से टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...