जौनपुर, जून 21 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार की सुबह सड़क के किनारे बैठे मां और बेटे को एक पिकअप ने धक्का मार दिया। इस हादसे में मां की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। पुलिस के एक घंटे तक समझाने के बाद घरवाले माने।देवकली बाजार की 42 वर्षीय सुत्रित्रा देवी अपने 12 वर्षीय बेटे अनुज के साथ जौनपुर-केराकत मार्ग पर सड़क किनारे सुबह करीब पांच बजे बैठी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...