पीलीभीत, मई 15 -- बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर कालेज जा रही छात्रा को तेजगति से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा घायल हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बीसलपुर के गांव चौंसरा निवासी दीपांशी पुत्री दिनेश कुमार बाला देवी रोशन लाल डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह स्कूटी से कालेज जा रही थी। तभी कालेज के मुख्य द्वार पर तेजगति से सवारियां लेकर आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत मैजिक के नीचे आकर घायल हो गई। यह भी पढ़ें- बालू से भरे डंपर ने छात्रा को रौंदा, मौत मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्रा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर क...