लखनऊ, फरवरी 22 -- घर से खोवा बेचने के लिए निकले साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि बुजुर्ग सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पहुंची महिगंवा थाने की पुलिस घायल बुजुर्ग को रामसागर मिश्र सौ सैय्या अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भाग रहे वाहन चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मूलरूप से बाराबंकी के ददेरा गांव निवासी राजाराम (60) खोवा बेचने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह घर से राजाराम साइकिल से कुम्हरावा खोवा मंडी जा रहे थे। तभी महिगंवा रोड स्थित भवानीपुर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ने राजाराम की साइकिल में टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.