मैजिक की टक्कर से बालक की मौत
आजमगढ़, जून 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में रविवार को सुबह मैजिक की टक्कर से सात वर्षीया बालक की मौत हो गई। बालक किराना की दुकान पर सामान लेने गया था। पास की दुकान पर बैठ गया था। इस दौरान अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दी। सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ निवासी सात वर्षीय रिशु चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में कक्षा दो का छात्र था। वह रविवार को सुबह घर से सौ मीटर दूरी पर किराना दुकान पर सामान लेने गया था। सामान मांग कर वहीं पर एक कुर्सी पर बैठ गया। दुकानदार सामान निकाल रहा था। पास में पहले से वहां पर एक मैजिक वाहन खड़ी थी। वहां से जाने के लिए वाहन चालक ने मैजिक को स्टार्ट किया और रफ्तार बढ़ाया। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर बालक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। बालक गम्भीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.