मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
सीतापुर, अगस्त 21 -- सीतापुर, संवाददाता। अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-24 पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिधौली कोतवाली क्षेत्र के दतौरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार गुरुवार देर रात अपने साथी के साथ बाइक से अटरिया की ओर जा रहे थे। दोनों नेशनल हाईवे-24 पर गोधना क्षेत्र के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.