लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- मझगईं थाने के बल्लीपुर गांव निवासी राजकुमार विश्वकर्मा मंगलवार अपनी पत्नी रामकली के साथ बाइक से हक्कलपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। अपरान्ह करीब दो बजे धोबीपुरवा गांव से पहले सलीमाबाद की ओर से आ रही सामान ढोने वाली मैजिक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजकुमार का पैर टूट गया तथा अंदरूनी चोटें आईं। वहीं रामकली का हाथ टूट गया और सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से दोनों को निघासन सीएचसी भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.