फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- थाना मटसेना क्षेत्र में तेज गति से जा रही मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार को अस्पताल लाया गया। फिरोजाबाद-मटसेना मार्ग पर तेज गति से आ रही मैजिक ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राम प्रकाश पुत्र दिनेश चंद निवासी नगला बरी तथा आनंद कुमार पुत्र वीरेश कुमार निवासी जलेसर रोड चोटिल हो गए। दोनों अस्पताल पहुंचे। पता चलते ही उनके परिजन भी आ गए। वह उन्हें प्राइवेट अस्पताल के गए। दोनों किसी काम से मटसेना गए थे। लौटते समय हादसा हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.