कौशाम्बी, जनवरी 16 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के बेरूआ चौराहा के समीप शुक्रवार सुबह मैजिक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरवा के बिरौली गांव का लल्लन प्रसाद किसानी करता है। शुक्रवार की सुबह वह अपने भतीजे प्रांजल उर्फ गोलू के साथ किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। बेरुआ चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आई मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चाचा-भतीजा गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.