गंगापार, फरवरी 14 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव दशहरा मैदान के समीप प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर शनिवार शाम मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिवक्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सोरांव तहसील के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाली मैजिक को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव निवासी श्याम प्रकाश पटेल (58) सोरांव तहसील में करीब ढाई दशक से वकालत करते थे। द्वितीय शनिवार का तहसील में अवकाश होने पर वह बाइक से प्रयागराज शहर बेटे के कमरे पर राशन पहुंचाने गए थे। घर वापस लौटने के दौरान दशहरा मैदान के समीप पहुंचे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.