वाराणसी, जून 30 -- रोहनिया, संवाददाता। राजातालाब स्थित मातलदेई चौराहे पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मैजिक वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। चक्का जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और एक घंटे से आवागमन प्रभावित है।सूचना मिलते ही रोहनिया थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...