बांका, मई 8 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के चौक पर शुक्रवार को मैजिक और ऑटो के बीच टक्कर में ऑटो पर सवार दो बच्ची सहित 6 लोग जख्मी हो गए। जख्मी में जमदाहा ओपी क्षेत्र के संजय राय की पत्नी कहानी देवी, पुत्री आशा कुमारी, नरेश राय की पत्नी कुंती देवी, बांका थाना क्षेत्र के समुखिया निवासी बंधू राय की पुत्री पूनम कुमारी, छोटेलाल राय की पत्नी गीता देवी एवं लौरिक राय की पत्नी बंदरी देवी शामिल है। जख्मी सभी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में डॉ. अरूणिमा द्वारा किया गया।जानकारी के अनुसार जख्मी सभी आपस में रिश्तेदार हैं। सुईया थाना क्षेत्र के गड़ुआ गांव स्थित रिश्तेदार के घर शादी समारोह के बाद सभी ऑटो से कालीगढ़ी घुठिया जा रहे थे। यह भी पढ़ें- मैजिक और ऑटो की टक्कर में 6 जख्मी इस दौरान कटोरिया चौक पर सामने से आ रही म...