मैजिकपिन 'वेरा' के जरिये विस्तार करेगी
नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली। भोजन पहुंचाने वाली एवं ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने अपने कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सहायक 'वेरा' से जुड़े व्यापारियों की संख्या वर्ष 2026 के अंत तक 10 लाख से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी ने कहा कि 'वेरा' की शुरुआत के तीन महीने के भीतर ही पांच लाख से अधिक रेस्तरां और खुदरा विक्रेता इससे जुड़ चुके हैं। हाल ही में रसोई गैस संकट के दौरान शुरू किया गया - 'वेरा' रेस्तरां और खुदरा विक्रेताओं को वास्तविक समय में ऑर्डर की मात्रा की जानकारी प्रदान करता है। 25 से अधिक व्यावसायिक क्षेत्रों में पांच लाख से अधिक व्यापारी सक्रिय रूप से वेरा का उपयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.