नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने दिल्ली और मुंबई में मेट्रो टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की गुरुवार को जानकारी दी। कंपनी सरकार समर्थित 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स' के माध्यम से अपने मंच पर उपयोगकर्ताओं को बेहद रियायती दरों पर टिकट उपलब्ध करा रही है। यह सेवा उसके प्रतिस्पर्धियों पेटीएम, अमेजन, फोनपे, रैपिडो के मंच पर भी उपलब्ध है। मैजिकपिन ऐप के जरिये पहली बार मेट्रो टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को एक टिकट मुफ्त मिलेगी। साथ ही 'कैशबैक' भी मिलेगा। इसके बाद मैजिकपिन, स्टेशन पर उपलब्ध मेट्रो टिकट की तुलना में टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.