मैच हारे तो रिपोर्टर ने पूछ लिया ऐसा सवाल, जिस पर आगबबूला हो गए ग्लेन फिलिप्स; बोले- ये बेवकूफी.
नई दिल्ली, मई 27 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को एकतरफा मैच में हराया। 92 रनों से आरसीबी ने जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया, जबकि जीटी को अब क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ना होगा। रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके उन्होंने लगाए। इस शर्मनाक हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीटी की ओर से ग्लेन फिलिप्स आए, जो एक सवाल पर नाराज हो गए। गुजरात टाइटन्स ने उस खिलाड़ी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा, जो प्लेइंग इलेवन में नहीं था। उस खिलाड़ी से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या आरसीबी के 254 रनों के टोटल को देखकर मानसिक रूप से हार मान ली थी? इस सवाल पर ग्लेन फिलिप्स ने कहा, "यह एक बेवकूफी भरा सवाल है। यह सच में एक बेवकूफी भरा सवाल है। कोई भी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.