गोरखपुर, मार्च 24 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मैच खेलने के दौरान कुछ युवकों ने एक युवक को पंच व मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के पिपरी निवासी संजीव निषाद का आरोप है कि वह रविवार की शाम करीब तीन बजे मैच खेलने गया था। खेल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसपर खुटहन खास टोला ललकारपुर निवासी विद्यासागर, सूरज, अंकित और जितेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसे पंच व मुक्कों से मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.