मैच खेलकर लौट रहे छह युवकों ने नहाने के लिए नदी में लगाई छलांग, दो को बचाया, चार के शव बरामद
फतेहपुर, मई 17 -- Fatehpur Hadsa:यूपी के फतेहपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रिंद नदी में नहाने के दौरान छह युवक डूब गए, जिसमें से दो लोगों को बचा लिया गया। चार गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चारों के शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चारों शवों केा कब्जे में लिया है। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव से नौ युवक कुन्हुआ का डेरा गांव मैच खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद सभी युवक वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रिंद नदी में छह युवकों ने नहाने के लिए छलांग लगा दी। नहाते समय अचानक चार युवक गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद दो युवकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद दोनों ने शोर मचाते हुए गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.