मैच के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारापीटा
बस्ती, मई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानाक्षेत्र के कैतहा में मैच के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। भवानीपुर निवासी निखिल उर्फ मिथुन का आरोप है कि विपक्षियों ने बीते 11 मई को मैच के दौरानहुए विवाद को लेकर घर में घुसकर उन्हें मारापीटा। जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी रघुवीर यादव, शत्रुघ्न , अजीत, मुलायम समेत सात नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच सीओ रुधौली स्तर से की जा रही है। यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.