नई दिल्ली, जून 16 -- FIFA World Cup 2026 में सोमवार 15 जून को स्पेन और केप वर्डे के बीच मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला 0-0 पर समाप्त हुआ। इस मैच में स्पेन का स्कोर 7-0 भी हो सकता था, लेकिन एक 40 साल के प्लेयर ने स्पेन के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि वोजिन्हा थे। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने 7 दमदार बचाव अपनी टीम के लिए किए और टीम को हारने नहीं दिया। इस दमदार प्रदर्शन के बाद वोजिन्हा की आंखों में खुशी के साथ-साथ थोड़े से गम के भी आंसू थे, क्योंकि उनकी मां को यूएस का वीजा नहीं मिला था, जो अपने बेटे को स्टेडियम में बैठकर विश्व कप खेलते हुए देखना चाहती थीं। अनुभवी गोलकीपर के सामने पूरी स्पेनिश टीम नतमस्तक थी। स्पेन के फैंस लगातार निराश हो रहे थे। बॉल पर ज्यादा समय तक कब्जा स्पेन ने बनाए रखा और 27 शॉट लगाए, ले...