बागेश्वर, फरवरी 3 -- बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की झिरोली खदान लंबे समय से बंद रहने के कारण कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। खदान के शीघ्र संचालन और कर्मचारियों के लंबित वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों, क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन और प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया गया कि दिसंबर 2025 में जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में कंपनी प्रबंधन ने एक महीने के भीतर खदान खोलने और प्रत्येक माह की 15 तारीख को वेतन भुगतान का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न खदान खोली गई है और न कर्मचारियों को वेतन मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.