नई दिल्ली, जुलाई 3 -- बच्चों को अक्सर मैगी मसाले का टेस्ट बेहद पसंद होता है। हर सब्जी में वो बस इसी का टेस्ट चाहते हैं। आप भी उनकी जिद के आगे 5 रुपये वाले ढेर सारे पैकेट खरीदकर घर में रखती हैं कि कब बच्चे को सब्जी में मैगी मसाले का स्वाद की जरूरत पड़ जाए। लेकिन इस चक्कर से घर आपका एक खर्च जरूर एक्स्ट्रा बढ़ा रहता है। अगर आप इन 5-5 रुपये वाले मैगी मसाले के पैकेट खरीदकर थक चुकी हैं तो घर में ही इस सीक्रेट मसाले को बनाने की रेसिपी नोट कर लें। दरअसल, मैगी मसाले में मसालों की सही मात्रा का पता होना जरूरी है। इंस्टाग्राम पर श्वेता खैरनार ने अपने पेज पर मैगी मसाले में सामग्री की सही मात्रा शेयर की है, जिसे आप भी नोट कर लें।मैगी मसाला बनाने की सामग्री और उसकी सही नाप सबसे पहले तो जान लें कि यहां पर जितने भी मसाले लिखे जा रहे हैं उन सबको साबुत लेन...