कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। मैगी, मोमो जैसे फास्टफूड खाकर छात्राएं एनीमिया समेत विभिन्न बीमारियों को दावत दे रही हैं। यह बात डॉ. सोनी व्यास ने कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी दिनचर्या और डाइट पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। एचबीटीयू में आईईईई वूमेंस इन इंजीनियरिंग स्टूडेंट ब्रांच एफिनिटी ग्रुप की ओर से महिला स्वास्थ्य जागरूकता और सहायता पहल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संयोजक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि छात्राओं का सामान्य परीक्षण कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. सोनी व्यास ने शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण एवं निवारक देखभाल, सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। कहा, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में 194 छात्राओं की जांच की गई। इस...