गया, मार्च 14 -- मैगरा थाना इलाके के बागपुर जंगल में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों का हथियार बरामद किया है। शनिवार को एसएसबी और मैगरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बागपुर जंगल क्षेत्र में छापेमारी की और एक गुफा में छुपाकर रखे एक देसी मंजल लोडिंग राइफल बरामद की है। एसएसबी 29वीं वाहिनी कमांडेंट रविशंकर कुमार को सूचना मिली कि बागपुर पहाड़ी के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर डी समवाय सलैया के सहायक कमांडेंट प्रदीप सिंह और मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और मैगरा थाना पुलिस की टीम ने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान बागपुर पहाड़ी के एक गुफानुमा स्थान से एक देसी मंजल लोडिंग राइफल बरामद की गई। बरामद राइफल की कुल लंबाई लगभग 46 इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.