गया, अप्रैल 16 -- मंझौली और मैगरा बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अंचलाधिकारी संजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक दुकानदार स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो निगम का बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। मैगरा शिव मंदिर और नारायणपुर मोड़ के आसपास सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क किनारे दुकानों का फैलाव और अनियंत्रित पार्किंग इस समस्या का मुख्य कारण है।जाम के कारण स्कूल जाने वाले छात्र, कार्यालय कर्मी और यहां तक कि एंबुलेंस जैसी आपात सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- तिलौथू में अधिकारियों पर भारी पड़ रहे बाजार के अतिक्रमणमकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह सख्त कद...