हाथरस, फरवरी 24 -- रविवार की रात को बाइपास के निकट आलू की खुदाई करके लौट रहे मैक्स में टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके साथ ही एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रैफर कर दिया। लोडर मैक्स में आलू की खुदाई करके लोग रविवार रात को वापस अपाने घर लौट रहे थे। करीब 20 लोग मैक्स में सवार बताए गए। रविवार रात को हतीसा पुल के निकट अलीगढ़ रोड़ की ओर जा रहे लोडर मैक्स को पीछे से गैंस के टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ही एक बाइक सवार युवक भी टैंकर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग पहुंच गए। हादसे के बाद घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में मैक्स चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.