फिरोजाबाद, मार्च 9 -- नारखी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे आलू से भरी मैक्स का पहिया बदलते समय पीछे से लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मैक्स के नीचे बैठे एटा के किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मैक्स चालक और लोडर वाहन चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। जिला एटा के थाना अवागढ़ के गांव भीसाखुर्द निवासी 35 वर्षीय किसान रनवीर सिंह पुत्र भरत सिंह सोमवार सुबह चार बजे जलेसर से किराए पर मैक्स करके फिरोजाबाद मंडी में आलू की बिक्री करने के लिए आ रहा था। उसी दौरान नारखी थाना क्षेत्र के हसन और शाहपुर के निकट मैक्स का पहिया पंचर हो गया। चालक ने मैक्स को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और दोनों लोग पहिया बदलने लगे। रनवीर मैक्स के नीचे बैठा था और चालक बाहर दूसरा पहिया लिए हुए खड़ा था। उसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने मैक्स में जोरदार टक्कर...