मथुरा, मार्च 11 -- मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत गांव गौसना के समीप मंगलवार सुबह मैक्स पिकप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गयी। वह बोर्ड की परीक्षा देने सिहोरा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज पिकप चालक की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव शाहपुर,जमुनापार निवासी रोहित (16) बाइक सवार होकर गांव सिहोरा स्थित परीक्षा केन्द्र पर हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने जा रहा था। तभी राया-मथुरा रोड पर गांव गौसना के समीप मैक्स पिकप चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते छात्र रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घाायल रोहित को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.