अमरोहा, दिसम्बर 9 -- मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना छह नवंबर की बताई जा रही है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव पखरौला निवासी मोहम्मद ताजदार बाइक से किसी काम से गजरौला जा रहा था। तिगरी मार्ग पर कुमराला पक्का पुल के पास मैक्स पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद ताजदार घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में घायल के पिता की तहरीर पर मैक्स पिकअप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.