मैक्सीजोन के निदेशक दंपति पर मनी लॉन्ड्रिंग में आरोप गठित
रांची, अगस्त 17 -- रांची, संवाददाता। मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्र भूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप गठित किया गया। निवेश का झांसा देकर मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) के नाम पर झारखंड समेत कई राज्यों में 307 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी से जुड़ा यह मामला है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने सोमवार को दोनों आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संबंधित धाराओं में आरोप गठित किया। इससे पूर्व आरोपियों ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए मुकदमा लड़ने की बात कही। मामले में ईडी की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जाएगा। अदालत ने इसके लिए 31 अगस्त की तारीख निर्धारित की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.