देहरादून, मई 11 -- नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के दीपनगर में 19 वर्षीय मोटर मैकेनिक ने दुकान के अंदर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस को दीपनगर स्थित एक मोटर मैकेनिक की दुकान में आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की शिनाख्त दीपनगर निवासी 19 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र राज कश्यप के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में दिव्यांशु के पिता ने बताया कि उनका बेटा इसी दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। रविवार शाम जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर बंद था। उन्होंने बेटे को फोन किया। कई बार प्रयास के बाद भी उसने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.