मैकेनिक नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, हजारों लोग रातभर परेशान
उरई, मई 23 -- उरई। संवाददाता शहर की कोंच रोड स्थित मकैनिक नगर में देर रात ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई, जिससे हजारों लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हुए।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को जानकारी दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग ने आसपास के घरों को चपेट में नहीं लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से रात भर गर्मी से बेहाल रही पांच हजार आबादी बिजली गुल होने से मकैनिक नगर समेत आसपास के मोहल्लों में रातभर लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों ने छतों, घरों की बालकनी और चबूतरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.