मैकेनिक को किया अधमरा, मरा समझकर हुए फरार
अल्मोड़ा, जून 19 -- अल्मोड़ा। नगर में बीती रात कुछ दबंगों ने एक मैकेनिक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिटोली निवासी अतीक अहमद जाखनदेवी के पास मैकेनिकी का कार्य करता है। कहना है गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी दुकान में पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद तीन-चार अन्य लोग भी पहुंचे। दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए अतीक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इसके बाद आरोपी अतीक को कार में डालकर अपने साथ ले गए। कोसी के पास अतीक को मरा हुआ समझकर आरोपी उसे पुल के पास फैककर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अतीक को बेस में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सरेराह दबंगई दिखाई, व्यापारी और उसके भाई को पीटा इधर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.