बरेली, मार्च 6 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के एक एसी मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने एक नामजद समेत पांच दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर निवासी होरीलाल नगर पालिका परिषद में कार्यरत थे। उनका बेटा संतोष कश्यप एसी और फ्रिज मरम्मत का काम करता था। गुरुवार को संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। सिजौलिया गांव के पास एक आम के बाग में आम के पेड़ से शर्ट के फंदे से उसका शव झूलता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब मृतक के पिता होरीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद समेत पांच दोस्तों पर संतोष की हत्या करने का शक जताया है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने बुधवार को नगर पालिका मार्केट की एक दुकान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.