धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद में रेलवे की अपनी मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री खुलने के बावजूद रेल यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। धनबाद की अपनी ट्रेन में भी गंदी चादर और तकिया के कवर की शिकायतें कम नहीं हो पा रही हैं। शुक्रवार की रात वाराणसी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गंगा सतलज एक्सप्रेस पर चढ़े यात्रियों को गंदे और प्रयोग किए हुए बेड रोल दिए गए। मामले की शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। बाघमारा हरिणा निवासी अनिल राय शुक्रवार की रात डीडीयू स्टेशन से फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस की एसी-2 बोगी के ए-2 के 25 नंबर सीट पर सवार हुए थे। उनके साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी थे। अनिल के भाई अशोक राय भी उनके साथ थे। अशोक ने बताया कि ट्रेन पर उन्हें और उनके परिवार के लोगों को जो बेड रोल दिए गए, वे काफी गंदे थे। चादर और तकिया के कवर पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.