चित्रकूट, मई 10 -- रामनगर। झांसी-मिर्जापुरा नेशनल हाईवे में देउंधा गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास मैकी मोड़ हादसों का अड्डा बनता जा रहा है। डेढ़ सप्ताह के भीतर लगातार दूसरा हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जानें गई है। पिछले हादसे में भी दो की मौत हो गई थी। हाईवे के इस मोड़ में सामने से आ रहा वाहन दूर से नजर नहीं आता। जरा सी चूक होने पर वाहनों में सीधे आमने-सामने भिडंत हो जाती है। पिछले शुक्रवार को ट्रक और डीजे वाहन की आमने-सामने हुई भिडंत में ऐसी ही कुछ चूक सामने आई। जिसकी वजह से दोनो वाहन आमने-सामने टकरा गए और दो लोगों की जानें चली गई। इस हादसे में डीजे वाहन चालक देउरा निवासी रामचंद्र व छिवलहा निवासी राज कुमार की मौत हो गई थी। जबकि दो लोग कमलेश व ललित निवासी देउरा गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इसके पहले पिछले 28 अप्रैल को भी इसी मोड़ पर दर्दनाक...