रांची, दिसम्बर 27 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शनिवार की सुबह मैकलुस्कीगंज स्थित बॉबी गार्डन के गेस्ट हाउस में यह तापमान रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने सुबह देखा कि कड़ाके की ठंड के कारण खेत-खलिहानों में ओस की बूंदें जम गई हैं। कई स्थानों पर पुआल के ऊपर जमी ओस की बूंदें पूरी तरह बर्फ की तरह नजर आ रही थीं। तापमान में आई इस भारी गिरावट की वजह से समूचा क्षेत्र भीषण शीतलहरी की चपेट में है। ठंड से बचने के लिए लोग चौक-चौराहों पर अलाव तापने को मजबूर हैं। सुबह और शाम के समय ठंड इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोग अपने घरों में दुबके रहने को विवश हैं। भारी ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.