रांची, जनवरी 9 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड पड़ने से तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह गोर्डन गेस्ट हाउस में माइनस दो डिग्री तापमान मापा गया। वहीं लिटिल स्टार अकादमी और राणा कंट्री कॉटेज में भी तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो खेत, खलिहान और मैदान सफेद चादर की तरह जमे नजर आए। चीनाटांड़ और हुटाप क्षेत्र में पुआल, घास और पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ बनकर जम गई थीं। कई वाहनों के ऊपर भी बर्फ की परत जमी हुई दिखी, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.