रांची, मार्च 23 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज के बिरोहर टोला के रहने वाले तीन नन्हे बच्चे 21 मार्च को घर निकल कर खलारी पहुँचें सुबह लगभग 7 बजे के उन्हें खलारी रेलवे स्टेशन परिसर में देखा गया था उसके बाद से तीनों बच्चें लापता हो गए थें रात शाम तक घर नही पहुँचने पर परिवार वाले काफी परेशान हो कर स्थानीय लोगो की मदद से इसकी सूचना मैकलुस्कीगंज पुलिस को दिया। पुलिस की खोजबीन जारी थी इसी क्रम में लापता गुमसुदा लोगों के लिए देश भर में काम कर रही खलारी की संस्था लापता हेल्प डेस्क द्वारा बच्चों को खोजा जा रहा था वहीं लापता हेल्प डेस्क के मुन्नु शर्मा एवम पंकज प्रसाद को बरवाडीह रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा तीन बालक मिलने की सूचना आज दी गई। फ़ोटो से सत्यापन के बाद बच्चों को उचित संरक्षण हेतु लातेहार चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया है।इस सम...