रांची, जनवरी 7 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज का तापमान 0.7 डिग्री पहुंच गया है। बुधवार की सुबह राणा कंट्री कॉटेज में 0.7 डिग्री तापमान मापा गया। बुधवार की सुबह जब लोग घरों से निकले तो चारों तरफ खेत खलिहान और मैदान में घास सफेद चादर बन गई थी। वहीं मैकलुस्कीगंज के चीनाटांड़ में पुआल पर ओस की बूंदें बर्फ बनकर जम गई थी। कई वाहनों के ऊपर भी बर्फ जमी हुई दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...